- डीआईजी स्तर पर तबादले, यूपी पुलिस में नई कार्ययोजना शुरू
- कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में तबादले
- पुलिस मुख्यालय से लेकर एसटीएफ और एंटी करप्शन तक बदले जिम्मेदार अफसर
लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए डीआईजी रैंक के 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह बदलाव प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
“एक हफ्ते में सुधार करो, वरना कार्रवाई तय” — क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का सख्त औचक निरीक्षण
जारी आदेश के अनुसार—
- आईपीएस अखिलेश कुमार चौरसिया को डीआईजी स्थापना, डीजीपी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आईपीएस घुले सुशील चन्द्रभान को डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
- आईपीएस यमुना प्रसाद का तबादला करते हुए उन्हें डीआईजी पीटीएस, मुरादाबाद बनाया गया है।
- आईपीएस हेमराज मीना को डीआईजी यूपी एसआईएफएस (UP SIFS), लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
- आईपीएस सचिन्द्र पटेल अब डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ के पद पर कार्यभार संभालेंगे।
सूत्रों के मुताबिक यह तबादले प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं। आने वाले दिनों में पुलिस महकमे में और भी बदलाव संभव बताए जा रहे हैं।
शांत लेकिन सख़्त अफसर… अब रायबरेली में अपराध पर चलेगा नए SP रवि कुमार का एक्शन मॉडल
Author: nationstationnews
Post Views: 985




Total Users : 107909
Total views : 131093