मुरादाबाद के बिलारी में कोचिंग से लौट रही छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, पांच पर केस दर्ज

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • हिंदू छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप
  • भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज़ डेस्क
मुरादाबाद (बिलारी)।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी नगर में कोचिंग से लौट रही एक नाबालिग हिंदू छात्रा के साथ कथित तौर पर जबरन बुर्का पहनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा की कुछ सहेलियों ने उस पर दबाव बनाकर बुर्का पहनाया और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाया। मामले के सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर कार्रवाई करते हुए पांच युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कर्तव्य पथ पर दिखेगा DRDO का ‘घातक’ हथियार, चीन-पाक के उड़ेंगे होश, पूरी तरह स्वदेशी

मिली जानकारी के अनुसार, बिलारी नगर के साहू कुंज कॉलोनी में रहने वाली छात्रा रोज की तरह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में उसकी कुछ सहेलियों ने उसे घेर लिया और कथित तौर पर कहा कि बुर्का पहनने से वह अच्छी लगेगी। आरोप है कि छात्रा के इनकार के बावजूद उस पर मानसिक दबाव बनाया गया और जबरन बुर्का पहनाया गया।

पीड़िता के परिवार का आरोप है कि यह केवल कपड़ा पहनाने तक सीमित मामला नहीं था, बल्कि छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया जा रहा था। छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

कम वेतन, आधा किलोमीटर भुगतान और बिना रेस्ट ड्यूटी — यूपी परिवहन निगम में क्यों नहीं टिक पा रहे चालक?

गुरुवार रात पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा की पांच सहेलियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं आरोपित युवतियों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099