प्रयागराज में चालकों–परिचालकों से जबरन हाल्ट, ठंड में बिना सुविधा ड्यूटी को मजबूर कर्मचारी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • कड़कड़ाती ठंड में बिना रैन बसेरा और सुविधाओं के हाल्ट कराने का आरोप
  • नौकरी की मजबूरी में विरोध नहीं कर पा रहे चालक–परिचालक
  • समस्याएं रखने पर परिवहन निगम अधिकारियों ने दिखाई डंडे की धमकी
  • सरकार की ठंड राहत व्यवस्था के बीच निगम अधिकारियों की संवेदनहीनता उजागर

न्यूज़ डेस्क 
प्रयागराज। जहां एक ओर प्रदेश सरकार कड़कड़ाती ठंड से आम जनता को बचाने के लिए अलाव, कंबल और रैन बसेरों की व्यवस्था कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रयागराज में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी अपने ही कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

टोल प्लाजा पर 50 करोड़ की अवैध वसूली का पर्दाफाश

परिवहन निगम के चालक और परिचालकों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें जबरन हाल्ट कराया जा रहा है, जबकि वहां रुकने के लिए कोई बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है। हड्डी कपा देने वाली ठंड में न तो रैन बसेरे की व्यवस्था है, न शौचालय, न गर्म पानी और न ही ठंड से बचाव के कोई इंतज़ाम।

नौकरी की मजबूरी में ठंड सहने को मजबूर

चालकों और परिचालकों का कहना है कि नौकरी बचाने की मजबूरी में उन्हें हर हाल में आदेश मानना पड़ता है। ठंड के कारण कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों का रवैया संवेदनहीन बना हुआ है।

यूपी | देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को जान से मारने की धमकी


बात रखने पर डंडे की धमकी

सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब कर्मचारी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखते हैं, तो उन्हें समाधान के बजाय डंडा दिखाकर चुप करा दिया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि विरोध करने या सवाल उठाने पर कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

सरकारी मंशा पर सवाल

यह पूरा मामला कई सवाल खड़े करता है—
क्या कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान की कोई अहमियत नहीं?
क्या सरकार के आदेशों के विपरीत काम कर रहे हैं परिवहन निगम के अधिकारी?
और क्या ठंड में कर्मचारियों को धमकाना प्रशासनिक नियमों के तहत आता है?

इंदौर के भागीरथपुरा में पेयजल संकट पर सियासत तेज, राहुल गांधी का दौरा, कांग्रेस का आरोप— BJP का जवाब

कर्मचारी संगठनों में रोष 

परिवहन कर्मचारी संगठनों ने इस व्यवहार पर नाराज़गी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द हाल्ट स्थलों पर उचित सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार नहीं मिला, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

फिलहाल इस पूरे मामले पर परिवहन निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

6 Comments

  1. Alright, checked out 6zbetbr. Seems like a decent spot to try my luck. Always looking for new platforms, you know? Give it a go and see if it’s your cup of tea. Check it out here: 6zbetbr

  2. R7bets… Betting game website. Not diving in myself, but if you’re looking to place a wager check them out. Remember to gamble responsibly, friends! You can find it here: r7bets

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 2 4 5 5 7
Total Users : 124557
Total views : 156965