- शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाग कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
Author: nationstationnews
Views: 31



