बठिंडा पुलिस की मुस्तैदी से लोगों को मिला खोया सामान, चार दिन में काटे 812 चालान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • किसी की मोटरसाइकिल, किसी का मोबाइल तो किसी की मेहनत की कमाई लौटाकर पुलिस ने जीता लोगों का भरोसा
  • पीसीआर टीमों ने लावारिस वाहन और चोरी का सामान बरामद कर असली मालिकों को सौंपा

सुरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 20 नवंबर (सुरेश रहेजा)। बठिंडा पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता ने कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। किसी को उसकी खोई मोटरसाइकिल मिली तो किसी को चोरी हुआ मोबाइल और नकदी वापस मिली। वहीं, पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई। 17 से 20 नवंबर 2026 तक पीसीआर टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 812 चालान काटे।

एसएसपी बठिंडा सुहैल कासिम मीर, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर पीसीआर टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। इसी दौरान टैक्सी स्टैंड बठिंडा से एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस थाने को सौंप दी गई। वहीं, ढिल्लों कॉलोनी की एक रिटेल दुकान से चोरी हुए 800 रुपये और मोबाइल फोन को बरामद कर आरोपी की पहचान की गई। बरामद सामान दुकान मालिक बबीता पत्नी राजीव कुमार को वापस सौंप दिया गया।

इसी क्रम में सब्जी मंडी से मिले लावारिस स्कूटर को उसके मालिक सुखविंदर सिंह निवासी दीप नगर को सौंपा गया। रेलवे लाइनों के पास झाड़ियों में मिली मोटरसाइकिल लखवीर सिंह निवासी सुखलधी को लौटाई गई। सिटी रामपुरा बस स्टैंड से मिली मोटरसाइकिल गुरप्रीत सिंह निवासी सिटी रामपुरा और गांव दान सिंह वाला से मिली मोटरसाइकिल महिमा सरजा निवासी तोता राम को वापस दी गई।

पुलिस ने प्रताप नगर निवासी गुरमीत सिंह की लावारिस साइकिल भी उन्हें सौंप दी। वहीं, गांव नट से चोरी हुई साइकिल तलवंडी साबो की एक दुकान से बरामद कर उसके मालिक सीरा सिंह निवासी गांव नट को वापस कर दी गई।

बठिंडा पुलिस की इन कार्रवाइयों से जहां लोगों को उनकी मेहनत की कमाई और जरूरी सामान वापस मिला, वहीं पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया कि उसके लिए बरामद होने वाला हर वाहन केवल एक गाड़ी नहीं, बल्कि किसी परिवार की जरूरत और राहत का जरिया है। लोगों की मदद और उनकी सुरक्षा ही पुलिस सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।

नोट: खबर में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 812 चालान का आंकड़ा शामिल किया गया है।

[wps_visitor_counter]