मनरेगा और जल जीवन मिशन के कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्त निर्देश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • शाहबाद की डोहरिया और सहविया खुर्द ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की परखी हकीकत, समयसीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने गुरुवार को विकास खंड शाहबाद की ग्राम पंचायत डोहरिया एवं सहविया खुर्द का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों और जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की स्थिति और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को घर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इसलिए अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी काम पूरे कराएं।

उन्होंने कहा कि केवल निर्माण कार्य पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता और उपयोगिता भी सुनिश्चित होनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

विकास कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण, खंड विकास अधिकारी शाहबाद, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]