शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। पुलिस कार्यालय रामपुर में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और फरियादियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश
पुलिस प्रशासन की ओर से जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो।
Author: nationstationnews
Views: 21



