यूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले SDM और ADM; प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • हाथरस, लखनऊ, फतेहपुर, मथुरा, पीलीभीत, बुलंदशहर और रायबरेली में नई तैनाती, शासन ने अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शासन ने 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची में उपजिलाधिकारी (SDM), अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर नगर आयुक्त, विशेष कार्याधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

दुर्गेश यादव को SDM फतेहपुर से विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय भेजा गया है। वहीं शशि कुमार को राहत आयुक्त कार्यालय से SDM फतेहपुर बनाया गया है। सुशील कुमार सिंह को SDM मथुरा से SDM फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

पीलीभीत, रायबरेली और चकबंदी मुख्यालय में भी नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत हेमंत कुमार चौधरी को SDM पीलीभीत से विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बनाया गया है। मांधाता प्रताप सिंह को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से SDM पीलीभीत भेजा गया है।

मयंक गोस्वामी को SDM पीलीभीत से बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अजय कुमार को चकबंदी मुख्यालय से SDM पीलीभीत बनाया गया है।

इसके अलावा अमित कुमार-2 को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली के पद से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। माना जा रहा है कि इस बदलाव से संबंधित जिलों और विभागों में प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारियों का नए सिरे से संचालन होगा।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]