दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, रामपुर कचहरी में बांटे गए लड्डू

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर में खुशी का माहौल देखने को मिला। हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी मिलते ही रामपुर कचहरी में अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

कचहरी परिसर और अधिवक्ताओं के चैंबर में मना जश्न

हाईकोर्ट से राहत मिलने की खबर के बाद रामपुर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खुशी देखी गई। वकीलों ने अपने चैंबरों में भी एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच मामले को लेकर चर्चा होती रही।

सात-सात साल की सुनाई गई थी सजा, जल्द रिहाई की जताई उम्मीद

गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में रामपुर की अदालत ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में दोनों को जेल जाना पड़ा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

इस दौरान अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने हाईकोर्ट के फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

[wps_visitor_counter]