रामपुर: डूंगरपुर प्रकरण के पांच मामलों में आजम खां के बचाव में गवाह के बयान दर्ज

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बचाव पक्ष के गवाह ने अदालत में रखे अपने बयान, अब अभियोजन पक्ष करेगा जिरह

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में वर्ष 2016 के डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े पांच विचाराधीन मामलों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के बचाव में पेश गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। अब इन मामलों में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह से जिरह की जाएगी।

डूंगरपुर प्रकरण सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान आसरा आवास निर्माण के लिए कथित तौर पर घर खाली कराने, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोपों से जुड़ा है। इन आरोपों के संबंध में वर्ष 2019 में कुल 11 मुकदमे दर्ज किए गए थे।

11 मुकदमों में से छह में हो चुका है फैसला

इस प्रकरण से जुड़े 11 मुकदमों में से छह में अदालत फैसला सुना चुकी है। वहीं, आजम खां समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ शेष मामलों की सुनवाई जारी है। संबंधित मामलों की सुनवाई एक साथ की जा रही है।

फिलहाल, बचाव पक्ष के गवाह के बयान दर्ज होने के बाद अब अभियोजन पक्ष की जिरह अगली महत्वपूर्ण प्रक्रिया होगी। मामले में अदालत की आगे की कार्यवाही पर निगाहें रहेंगी।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]