कोटवा सड़क पर पोषक ट्रेडर्स का आठवां विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ क्षेत्र, दिनभर गूंजते रहे मां के जयकारे

विजय कुमार जिला संवाददाता 

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नवरात्रि के पावन अवसर पर कोटवा सड़क-सिद्धौर रोड पर पोषक ट्रेडर्स की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन क्षेत्र में मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन और प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजकों की ओर से भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भंडारे ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सेवा भावना का संदेश दिया।

आयोजन में राजेंद्र कौशल, राजेश कौशल, रवि कौशल (रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार), अंशु कौशल और आशीष कौशल सहित समस्त कौशल परिवार संयोजक के रूप में मौजूद रहा।

वहीं सेवादारों के रूप में मनीष कुमार, दिलीप, सिंपल, माता प्रसाद, दीपक कौशल, सुधीर कुमार, प्रशांत वर्मा, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, रवि वर्मा, मटूरू वर्मा, विपीन वर्मा, श्री चंद गुप्ता, उत्तम मिश्रा और अमर सिंह वर्मा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

आयोजन के सफल संचालन में कौशल परिवार और सेवादारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[wps_visitor_counter]