- जरी-जरदोजी और पारंपरिक हस्तशिल्प को बड़े बाजार व डिजिटल मार्केटप्लेस से जोड़ने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान: 14 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने पहाड़ी गेट स्थित हस्तकला केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामपुर के पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कारीगरों से संवाद किया और उनके उत्पादों की डिजाइन, गुणवत्ता, बाजार में मांग तथा कच्चे माल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
गांधी जयंती पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों को पॉक्सो एक्ट और अधिकारों की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान डीएम ने जरी-जरदोजी, टोपी और पतंग निर्माण से जुड़े कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों ने बताया कि केंद्र में जरी-जरदोजी की चट्टा-पट्टी साड़ियों और टोपियों का निर्माण किया जा रहा है। पारंपरिक डिजाइन और बुनाई के कारण इन उत्पादों की देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ खाड़ी देशों में भी मांग है।
आसरा कॉलोनी में गंदगी और जलभराव से परेशान लोग पहुंचे डीएम दरबार
जिलाधिकारी ने कारीगरों के प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव को निर्देश दिए कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत रामपुर की जरी-जरदोजी और पारंपरिक हस्तशिल्प को बड़े बाजारों तथा डिजिटल मार्केटप्लेस से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय कारीगरों को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार मिल सके।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रशिक्षणार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेते हुए युवाओं को अपने कौशल का उपयोग रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में करने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं हैं। एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इनके रखरखाव और मरम्मत के लिए कुशल तकनीकी लोगों की मांग भी बढ़ रही है। प्रशिक्षणार्थी अपने कौशल को स्वरोजगार से जोड़कर आगे बढ़ सकते हैं।
कलेक्ट्रेट में आशा वर्कर्स का हल्लाबोल, मानदेय भुगतान की मांग
जिलाधिकारी ने आरसेटी में संचालित एयर कंडीशनर एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग तथा मेंस पार्लर एवं सैलून उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मिल रही सुविधाओं और संस्थान की अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली।
अरब सागर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार
इस दौरान आरसेटी निदेशक देशराज मीणा, पुष्पराज, आरसेटी फैकल्टी सरफराज हुसैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


