सीट बेल्ट, हेलमेट, वाहन फिटनेस और ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक
सेवा शिविरों में 3300 से अधिक प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई, 4500 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र और रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रमों में करीब 400 लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों और आम लोगों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने और वाहनों की फिटनेस दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया गया।
आमरण अनशन के छठवें दिन शालिनी सिंह पटेल की तबीयत बिगड़ी, ट्रामा सेंटर में भर्ती की सलाह
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने रोड सिग्नल से जुड़े सवाल-जवाब के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़कों पर बनी विभिन्न मार्किंग के महत्व को समझाया।
यातायात निरीक्षक ने सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के अलावा विभिन्न प्रकार की वाहन लाइटों, चौराहों पर लगी पट्टिकाओं और यातायात संकेतों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारियों के साथ एनजीओ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
*सेवा शिविरों में पहुंच रहे लोग, 3300 से अधिक प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई*
सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 से 27 सितंबर तक जनपद के सभी विकासखंडों और नगर निकायों में सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन की समस्याओं और जरूरतों के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के तहत अब तक 16 हजार से अधिक लोग विभिन्न कार्यक्रमों और सेवा शिविरों में शामिल हो चुके हैं। वहीं, 3300 से अधिक प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सेवा शिविरों में आयोजित स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से अब तक 4500 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
*3100 से अधिक गतिविधियां, 24 हजार लोगों ने किया श्रमदान*
अभियान के तहत स्वच्छता, साफ-सफाई, जल निकासी और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां भी लगातार आयोजित की जा रही हैं। जनपद में अब तक 3100 से अधिक गतिविधियां कराई जा चुकी हैं।
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी के कुलपति से ED की लंबी पूछताछ, फंडिंग और निर्माण खर्च पर सवाल
इन गतिविधियों में 24 हजार से अधिक लोगों ने श्रमदान कर जनभागीदारी सुनिश्चित की है। प्रशासन के मुताबिक अभियान का उद्देश्य विभिन्न सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से जिले में जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।


