गौस-ए-आजम शहर कमेटी की बैठक में तय हुई जुलूस की रूपरेखा
दोपहर साढ़े 12 बजे हरी झंडी दिखाकर बड़े पीर साहब की दरगाह के लिए होगा रवाना
बांदा। रिपोर्टर अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता
हजरत गौसे आजम की याद में निकाले जाने वाले जुलूसे गौसिया को लेकर गौस-ए-आजम शहर कमेटी आजाद नगर की बैठक कमेटी अध्यक्ष सैय्यद आरिफ निजामी के आवास पर हुई। बैठक में जुलूस की तैयारियों और रूट को लेकर रणनीति बनाई गई।
कमेटी अध्यक्ष सैय्यद आरिफ निजामी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इंशाअल्लाह जुलूसे गौसिया आजाद नगर से दोपहर साढ़े 12 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जुलूस बड़े पीर साहब की दरगाह पहुंचेगा, जहां आस्ताने गौसुलवरा पर चादर पेश की जाएगी।
20 दिन में पानी का वादा, पांच दिन बाद टूटा बदौसा का जल सत्याग्रह
इसके बाद जुलूस लोहिया पुल पार करते हुए ईदगाह के रास्ते जिला पंचायत के सामने से गुजरेगा। वहां से कोतवाली को क्रॉस करते हुए मरकजी कमेटी के मुख्य जुलूस में शामिल होगा। इसके बाद जुलूस निर्धारित रूट से आगे रवाना किया जाएगा।
आरक्षण की मांग पर कलेक्ट्रेट में अयोध्यावासी वैश्य समाज का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कमेटी पदाधिकारियों ने आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने और व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।


