गिरफ्तारी में मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा पहरा, वजह नहीं बताई तो गिरफ्तारी गैरकानूनी

Author picture

दोबारा गिरफ्तारी के लिए अब सिर्फ पुलिस की मर्जी काफी नहीं, मजिस्ट्रेट की न्यायिक मंजूरी जरूरी

लिखित कारण नहीं देने वाले अफसरों पर विभागीय जांच और जांच अधिकारी बदलने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली। गिरफ्तारी की कार्रवाई में संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी अब पुलिस के लिए भारी पड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में बताना जरूरी है। ऐसा न करने पर गिरफ्तारी को गैरकानूनी और संविधान के अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन माना जा सकता है।

आदेश के नाम पर 30 हजार की डिमांड, एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को दबोचा

मामला Jaskaran Jeet Singh Deol बनाम State of Punjab से जुड़ा है। 22 सितंबर 2026 को दिए फैसले में जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने गिरफ्तारी के बाद की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सुरक्षा-उपाय तय किए।

युवक पर मोबाइल पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

*लिखित कारण नहीं दिए तो गिरफ्तारी पर सवाल*

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि आरोपी को गिरफ्तारी के आधार की जानकारी देना संवैधानिक अधिकार है। यदि पुलिस ने यह जानकारी नहीं दी, तो गिरफ्तारी और उसके आधार पर आगे की हिरासत भी कानून की कसौटी पर टिक नहीं सकती। ऐसे मामले में आरोपी को अवैध हिरासत से रिहा किया जा सकता है।

*दोबारा पकड़ने के लिए मजिस्ट्रेट की मंजूरी*

फैसले का सबसे अहम पहलू यह है कि अगर किसी आरोपी को गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में नहीं बताए जाने के कारण रिहा किया गया है, तो पुलिस उसी मामले में उसे अपनी मर्जी से दोबारा गिरफ्तार नहीं कर सकती।

नशे की समस्या पर सरकार को जिम्मेदारी से भागने नहीं देंगी पंजाब की मां-बेटियां : हरसिमरत कौर बादल

पुलिस को पहले गिरफ्तारी के लिखित आधार देने होंगे और फिर मजिस्ट्रेट के सामने दोबारा हिरासत की जरूरत बताते हुए आवेदन करना होगा। आवेदन में यह भी स्पष्ट करना होगा कि पहली बार गिरफ्तारी के समय कारण क्यों नहीं बताए जा सके और अब आरोपी की हिरासत क्यों जरूरी है।

*गलती करने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई*

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर भी अतिरिक्त सुरक्षा तय की है। दोबारा हिरासत मांगने वाले आवेदन पर संबंधित अधिकारी के वरिष्ठ अधिकारी की स्वीकृति/अनुमोदन जरूरी होगा। साथ ही, जिस अधिकारी की लापरवाही से गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए, उससे जांच हटाकर दूसरे जांच अधिकारी को देने और विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश दिया गया है। दोष साबित होने पर विभागीय कार्रवाई और सर्विस रिकॉर्ड में प्रतिकूल प्रविष्टि तक हो सकती है।

यूपी में तबादला एक्सप्रेस: 34 IAS अफसर बदले, 14 जिलों के DM का ट्रांसफर; रामपुर के नितिन मदान को मिली बड़ी जिम्मेदारी”

*अदालत का साफ संदेश*

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि संवैधानिक सुरक्षा का पालन अपराध की गंभीरता देखकर कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता। आरोप कितना भी गंभीर क्यों न हो, गिरफ्तारी की संवैधानिक प्रक्रिया का पालन जरूरी है। अदालत ने यह भी साफ किया कि उसके फैसले का आरोपी पर लगे मूल आरोपों के गुण-दोष पर कोई निष्कर्ष नहीं है।

बंदरों का आतंक बना जानलेवा, छत से गिरकर छात्रा की दर्दनाक मौत

यानी अब गिरफ्तारी सिर्फ हिरासत में लेने की कार्रवाई नहीं, बल्कि संविधान में तय प्रक्रिया का पालन करने की जिम्मेदारी भी है। कारण बताने में चूक हुई तो पुलिस की अगली कार्रवाई भी न्यायिक जांच के दायरे में आ सकती है।

Author:

[wps_visitor_counter]