आदेश के नाम पर 30 हजार की डिमांड, एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को दबोचा

आदेश के नाम पर 30 हजार की डिमांड, एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को दबोचा
Author picture

30 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसडीएम का पेशकार गिरफ्तार

तहसील अलीगंज में अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, आदेश कराने के नाम पर मांगी गई थी रकम

न्यूज़ डेस्क
एटा। तहसील अलीगंज में अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

युवक पर मोबाइल पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी मामले में आदेश कराने के नाम पर उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप कार्रवाई की।

टीम ने निर्धारित योजना के तहत कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पेशकार अनूप सिंह को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नशे की समस्या पर सरकार को जिम्मेदारी से भागने नहीं देंगी पंजाब की मां-बेटियां : हरसिमरत कौर बादल

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद तहसील अलीगंज में सरकारी कामकाज में रिश्वतखोरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले में अन्य तथ्यों और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है।

Author:

[wps_visitor_counter]