रामपुर: शादी से इनकार पर युवती पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

रामपुर: शादी से इनकार पर युवती पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Author picture

रिपोर्ट: शाहबाज़ ख़ाँ, रामपुर

रामपुर। थाना बिलासपुर पुलिस ने युवती पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने युवती से शादी करने की बात कही थी। युवती द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया।

जनता दर्शन में दो गंभीर बीमार बच्चों के इलाज के लिए डीएम ने थमाए एक-एक लाख के चेक

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रवि पुत्र मुन्नीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

*युवती के इनकार के बाद हमला*

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती से शादी करना चाहता था। युवती द्वारा शादी से मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से युवती घायल हो गई।

*पुलिस ने आरोपी को दबोचा*

घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में आरोपी रवि वांछित चल रहा था। थाना बिलासपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने का भी दावा किया है।

फूल गांव में पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित

Author:

[wps_visitor_counter]