बड़ी बेटी के ससुराल से आया रिश्तेदार नाबालिग बहन को ले गया, मुकदमा दर्ज

बड़ी बेटी के ससुराल से आया रिश्तेदार नाबालिग बहन को ले गया, मुकदमा दर्ज
Author picture

घरवालों के खेत जाने के बाद किशोरी हुई लापता, वापस मांगने पर पिता को धमकी देने का आरोप

अरविंद श्रीवास्तव

बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़ी बेटी के ससुराल पक्ष से आए एक रिश्तेदार पर घर में मौजूद नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा है। किशोरी के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की।

अहंकार का त्याग कर विनम्रता अपनाना ही उत्तम मार्दव धर्म: पं. नन्हें भैया

आरोप है कि किशोरी को वापस लाने के लिए फोन करने पर युवक ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक गोष्ठी आयोजित

पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी की ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र में है। वहीं से संबंधित युवक धर्मेंद्र कुमार निवासी दफतरा बछौंधा करीब चार दिन पहले मंगलवार को गिरवां थाना क्षेत्र स्थित गांव में आया था। बताया गया कि युवक रात में घर पर ही रुका था।

ज्वालानगर के राम चौक पर रोशन हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

परिजनों के अनुसार, अगले दिन पति-पत्नी खेत में काम करने चले गए और घर पर उनकी नाबालिग बेटी मौजूद थी। जब वे वापस लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। साथ ही घर में रुका रिश्तेदार भी गायब था। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।

इसके बाद बड़ी बेटी से फोन पर जानकारी ली गई तो कथित तौर पर पता चला कि युवक किशोरी को अपने साथ लेकर गया है। परिजनों ने जब किशोरी को वापस करने के लिए फोन किया तो युवक द्वारा कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद किशोरी के पिता ने गिरवां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का किया निस्तारण

थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Author:

[wps_visitor_counter]