- बलूचिस्तान के कई इलाकों में हमलों का दावा
- सेना के गश्ती दल और वाहन बनाए गए निशाना
बलूचिस्तान:बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BiharBLF) ने पाकिस्तानी सेना पर किए गए अलग-अलग हमलों में 10 जवानों को मार गिराने का दावा किया है। संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये हमले बलूचिस्तान के झाओ, बरखान, तुम्प और तुरबत इलाकों में किए गए।
बीएलएफ के अनुसार, उसके लड़ाकों ने सुनियोजित घात लगाकर किए गए हमलों में पाकिस्तानी सेना के पैदल गश्ती दल, बम निरोधक दस्ते और एक पिकअप वाहन को निशाना बनाया। संगठन का कहना है कि हमलों के दौरान सेना को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें
हालांकि, इन दावों पर पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित इलाकों में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिए हैं।
गौरतलब है कि बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी संगठनों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच टकराव चलता आ रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें




Total Users : 107914
Total views : 131099