बक्सर में ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को दी धमकी, वीडियो वायरल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • जाम हटवाने के दौरान पुलिस से हुई नोकझोंक
  • ट्रक चढ़ाने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
  • गंगा सेतु पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित
  • जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

न्यूज़ डेस्क
बक्सर
। जिले के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर जाम हटवाने के दौरान एक ट्रक ड्राइवर द्वारा पुलिस को धमकी देने का मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ट्रक चढ़ाने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/7149/

वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी ट्रक ड्राइवर गोविंद यादव, निवासी उत्तर प्रदेश, के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर यातायात जाम लगा हुआ था और पुलिसकर्मी जाम को सुचारु कराने में जुटे थे। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस को धमकी दी।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/jobs/7129/

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून हाथ में लेने या पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]