- महिला स्वरोजगार योजना में तकनीकी चूक, पुरुषों के खातों में पहुँची राशि
- रिकवरी नोटिस के बाद गांव में हंसी-मजाक और विवाद जारी
न्यूज़ डेस्क
दरभंगा (बिहार)।दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में महिला स्वरोजगार योजना उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब योजना की 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि गलती से कुछ पुरुषों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो गई। मामला सामने आते ही गांव में हंसी–मजाक से लेकर राजनीतिक तंज तक शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें
ग्रामीणों का कहना है कि यह पैसा महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए था, लेकिन तकनीकी या मानवीय चूक के चलते कई पुरुष लाभार्थी बन बैठे। जब प्रशासन को गलती का पता चला तो संबंधित खाताधारकों को रिकवरी नोटिस जारी कर दिए गए।
नोटिस मिलते ही मामला और दिलचस्प हो गया। कुछ ग्रामीणों ने मजाकिया अंदाज में कहा
“हमारे वोटों से NDA जीती, पहले हमारे वोट लौटाओ… अब पैसे वापस क्यों मांगे जा रहे हैं?”
यह भी पढ़ें
19 मौतों के बाद हिली सरकार: यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर अचानक घटा दी गई स्पीड लिमिट
हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद अब तक सात लोगों ने 10,000 रुपये की राशि वापस कर दी है, लेकिन बाकी लोगों के बीच अब भी विवाद और बहस जारी है। कुछ लोग इसे सरकारी गलती बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पैसा खाते में आया तो खर्च भी हो गया, अब लौटाना मुश्किल है।
प्रखंड प्रशासन का कहना है कि यह पूरी तरह तकनीकी त्रुटि का मामला है और जिन खातों में गलत तरीके से राशि गई है, उनसे नियमानुसार वसूली की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि महिला स्वरोजगार योजना की राशि सिर्फ पात्र महिला लाभार्थियों को ही दी जानी है।
फिलहाल जाले प्रखंड में यह मामला चर्चा और ठहाकों का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग चुटकी लेते हुए इसे “गलत खाते में गई सरकार की खुशहाली” बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें
DM ने SDM को बनाया तहसीलदार, यूपी में पहली बार लिया गया बड़ा प्रशासनिक कदम
अब देखना यह है कि बाकी लोग कब तक रकम लौटाते हैं और प्रशासन इस गड़बड़ी से क्या सबक लेता है।




Total Users : 107922
Total views : 131112