लाल बत्ती-हूटर के रौब में दौड़ रही ADM की गाड़ी हादसे का शिकार, शहर में मचा हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बांदा में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के सामने डिवाइडर से टकराई बोलेरो, एयरबैग खुलने से चालक बचा, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप
  • नगर कोतवाली क्षेत्र में ADM लिखी बोलेरो तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई, शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप, पुलिस के पहुंचने से पहले चालक फरार

बांदाशहर में लाल बत्ती और हूटर का दुरुपयोग कर दौड़ रही ADM लिखी बोलेरो शनिवार को बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के एयरबैग खुल गए, जिससे चालक की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 

यूपी में पुलिस बनकर लूट की वारदात, भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बोलेरो चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। घटना से आक्रोशित लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ADM की बोलेरो का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

यह भी पढ़ें 

भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर मैच फिक्सिंग का दाग

मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि चालक और वाहन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

घटना को लेकर प्रशासनिक वाहनों के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 

यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक फेरबदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 8
Total Users : 107918
Total views : 131107