- सत्यापन में सामने आए संदिग्ध दस्तावेज़
- 1400 कर्मचारियों के पास असम के दस्तावेज़
- लखनऊ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाईकर्मियों के दस्तावेज़ सत्यापन अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ: नगर निगम के सफाईकर्मियों के दस्तावेज़ सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि लगभग 1400 कर्मचारियों ने असम राज्य के पहचान पत्र जमा किए थे, जिनमें फॉर्मेट, पता और फोटो तक संदिग्ध पाए गए। कई दस्तावेज़ एक ही पैटर्न में बने मिले, जिससे फर्जी पहचान पत्र तैयार करने वाले किसी संगठित रैकेट की आशंका और गहरी हो गई है।
यह भी पढ़ें
पार्ट-टाइम PhD को मंजूरी — नौकरी के साथ अब संभव होगी शोध-पढ़ाई
160 कर्मचारी अचानक ड्यूटी छोड़कर गायब
सबसे गंभीर पहलू यह है कि सत्यापन की जानकारी मिलते ही 160 कर्मचारी नौकरी छोड़कर अचानक फरार हो गए। अधिकारियों को संदेह है कि इनमें रोहिंग्या या बांग्लादेशी मूल के लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। इनके गायब होने को सुरक्षा एजेंसियां भी गंभीर संकेत मान रही हैं।
यह भी पढ़ें
पार्ट-टाइम PhD को मंजूरी — नौकरी के साथ अब संभव होगी शोध-पढ़ाई
नगर निगम की रिपोर्ट शासन को, कार्रवाई तेज
नगर निगम अब सभी संदिग्ध दस्तावेज़ों और गायब कर्मचारियों की सूची शासन स्तर पर भेजने जा रहा है। फर्जी पहचान देने वालों पर FIR और पुलिस कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। भविष्य में सफाईकर्मियों की भर्ती पर निगरानी और पुलिस वेरिफिकेशन और सख्त किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
पार्ट-टाइम PhD को मंजूरी — नौकरी के साथ अब संभव होगी शोध-पढ़ाई




Total Users : 107914
Total views : 131099