रायबरेली में होगा बाबा श्याम का भव्य जन्मोत्सव

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • भजन संध्या में जयपुर, दिल्ली और कानपुर के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे प्रस्तुति
  • खाटू धाम की तर्ज पर सजेगा भव्य दरबार और तोरण द्वार
  • मेले में लगेंगे प्रसाद, वस्त्र और व्यंजन के आकर्षक स्टॉल
  • 56 भोग और मिश्री-मावे के केक से बाबा को लगाया जाएगा भोग


रायबरेली, 10 नवम्बर 2025 (संवाददाता):

श्री श्याम मित्र मंडल रायबरेली के तत्वाधान में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव एवं “मेला मेरे श्याम का – खाटू वाले का” का भव्य आयोजन सोमवार, 10 नवम्बर को रिफॉर्म क्लब लॉन ‘ए’, अस्पताल चौराहा, रायबरेली में किया जाएगा।

मंडल के सेवादार भवेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे यजमानों द्वारा पूजा-अर्चना से किया जाएगा।

संदीप गुप्ता ने जानकारी दी कि महोत्सव में भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक आयुष सोमानी (जयपुर), गुनगुन दूबे (दिल्ली) और राम पांडेय (कानपुर) अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

अंकुर गुप्ता ने बताया कि मेले में बाबा के भक्तों के लिए फलों, फूलों, प्रसाद, भगवान के वस्त्रों और लज़ीज़ व्यंजनों के विविध स्टॉल लगाए जाएंगे।

राघव मुरारका ने बताया कि महोत्सव की भव्यता बढ़ाने के लिए बाहर से आए कारीगरों द्वारा भव्य दरबार सजाया जा रहा है और बाबा का श्रृंगार दिल्ली व कोलकाता से आए फूलों से किया जाएगा।

दीप गुप्ता व मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रवेश द्वार को खाटू, राजस्थान की तर्ज पर विशेष तोरण द्वार के रूप में तैयार किया जा रहा है।

ऋषि अग्रवाल ने बताया कि बाबा को 56 भोग, बूंदी प्रसाद तथा मिश्री-मावे के केक का भोग लगाया जाएगा, जिसे बाद में भक्तों में वितरित किया जाएगा।

रजत अग्रवाल ने कहा कि पूरे महोत्सव के दौरान श्याम भक्तों पर इत्र व पुष्प वृषा की जाएगी तथा रात्रि 1 बजे सभी भक्तों के साथ महाआरती के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में मंडल के मार्गदर्शक उमेश सिकरिया, महेश अग्रवाल, अभिषेक गोयल, सुशील लोहिया, संदीप गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, हरी ओम सिंघल, प्रशांत श्रीवास्तव, ऋतिक, अभिषेक गुप्ता, पंकज अग्रवाल और संजीव गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099