रामपुर से शाहबाज़ खां की रिपोर्ट
रामपुर। लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से एक परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। मिलक निवासी अनोखे लाल पुत्र छोटे लाल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम अजय कुमार द्विवेदी से पक्का मकान बनवाए जाने की मांग की है।
अनोखे लाल ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका मकान कच्ची मिट्टी और टीन शेड से बना हुआ था। 27 तारीख को हुई बारिश के दौरान अचानक मकान गिर गया। हादसे के दौरान उनकी पत्नी और छोटे बच्चों को चोटें भी आईं।
किसान मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक आकाश सक्सेना व डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने किया उद्घाटन
पीड़ित का कहना है कि मकान गिरने के बाद उन्होंने अपनी समस्या को लेकर तहसील मिलक में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मकान गिर जाने के कारण परिवार के सामने रहने और बारिश से बचने की गंभीर समस्या बनी हुई है।
अब पीड़ित ने जिलाधिकारी दरबार में पहुंचकर अपनी फरियाद लगाई है। अनोखे लाल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराने अथवा आवास योजना के तहत लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाए, ताकि परिवार को सुरक्षित छत मिल सके।
दिल्ली में INDIA गठबंधन का महामंथन, SIR और चुनाव आयोग पर बनेगी साझा रणनीति


