- संगम तट पर अभद्रता, सीएम योगी से की शिकायत – पुलिस महकमे में हड़कंप
- गेट पर जा… वीआईपी पास दिखा” — पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल
- सीएम योगी को टैग कर की शिकायत, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
- भीड़ प्रबंधन के बीच पुलिस के रवैये पर उठ रहे गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें
प्रयागराज:संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस की कथित अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। पंजाब के पूर्व डीजीपी समर सहारा शशिकांत ने प्रयागराज पुलिस पर बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
“इलाहाबाद में एक भयानक और अपमानजनक दिन…” – पूर्व डीजीपी की पीड़ा
पूर्व डीजीपी ने अपनी पोस्ट में लिखा—
“इलाहाबाद में एक भयानक और अपमानजनक दिन। दुख की बात है कि आप उत्तर प्रदेश में आम आदमी की तरह यात्रा नहीं कर सकते। संगम क्षेत्र में कुछ गुस्सैल और बदमिजाज एसआई और एएसआई रैंक के पुलिसकर्मियों ने मुझे गालियां दीं और बुरी तरह अपमानित किया।”
यह भी पढ़ें
पतंजलि का घी गुणवत्ता जांच में फेल — उपभोक्ताओं के साथ विश्वासघात, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
उन्होंने आगे लिखा,
“श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पर भीड़ थी, इसलिए मैंने मदद के लिए एक जवान लेकिन मोटे दरोगा से विनम्रता से अपना परिचय दिया। वह बाइक पर बैठा पान चबा रहा था। उसने मोबाइल से नज़र भी नहीं उठाई और गुस्से में बोला— ‘उस गेट पर जा…’ ”
“वीआईपी पास दिखा”… गेट पर भी बदसलूकी का आरोप
पूर्व डीजीपी के अनुसार, जब वह बताए गए गेट पर पहुंचे और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को अपना परिचय दिया, तो भी स्थिति नहीं बदली। उन्होंने कहा—
“गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी ने मुझे पहचान बताने के बावजूद बदतमीजी की और अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। मैंने यह व्यवहार जीवन में पहली बार देखा।”
यह भी पढ़ें
उनके अनुसार, एक पुलिसकर्मी ने उनसे कहा
“ला, वीआईपी पास दिखा… तभी अंदर जाएंगे।”
सीएम योगी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
पूर्व डीजीपी ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करके कार्रवाई की मांग की है।
उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग पुलिस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस महकमे में हलचल, जांच की मांग तेज
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, शीर्ष स्तर पर रिपोर्ट मंगाई जा सकती है।
स्थानीय अधिकारी इस मामले को संवेदनशील मानते हुए हर स्तर पर तथ्यों की जांच में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें
संगम क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन पर भी सवाल
घटना ऐसे समय में सामने आई है जब संगम क्षेत्र में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से पुलिस पर अतिरिक्त दबाव रहता है।
लेकिन पूर्व डीजीपी जैसे उच्च पद पर रहे अधिकारी के साथ अभद्रता ने पुलिस के व्यवहार और प्रशिक्षण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें




Total Users : 107914
Total views : 131098