दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: CBI ने डिफेंस मिनिस्ट्री में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा को किया गिरफ्तार, घर से 2.46 करोड़ कैश बरामद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • डिफेंस मिनिस्ट्री में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा
  • CBI की छापेमारी में 2.46 करोड़ रुपये नकद बरामद
  • लेफ्टिनेंट कर्नल पर निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप

दिल्ली।देश की सुरक्षा से जुड़े तंत्र में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। CBI की छापेमारी में दंपति के ठिकानों से करीब 2.46 करोड़ रुपये नकद बरामद होने से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/7035/

CBI के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा पर आरोप है कि वे डिफेंस उपकरणों के निर्माण और सप्लाई से जुड़ी एक निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने की साजिश रच रहे थे। आरोप है कि आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी मंजूरी और सप्लाई से जुड़े फैसलों को प्रभावित किया जा रहा था।

जांच एजेंसी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े ठोस सबूत मिले हैं। इसी आधार पर CBI ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 

https://nationstationnews.com/latest-news/6979/

CBI सूत्रों के अनुसार, आरोपी दंपति ने कथित तौर पर रक्षा सौदों में निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के बदले मोटी रकम हासिल की। फिलहाल एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह साजिश कितने समय से चल रही थी।

गिरफ्तारी के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजे जाने की प्रक्रिया की गई। वहीं कर्नल काजल बाली की भूमिका को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें

https://nationstationnews.com/latest-news/6974/

इस कार्रवाई के बाद डिफेंस मिनिस्ट्री और सैन्य हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। CBI ने साफ किया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wps_visitor_counter]