विश्वकर्मा जयंती पर बृज की रसोई ने कराया खिचड़ी-बूंदी का महाप्रसाद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • जरूरतमंदों, श्रमिकों और बुजुर्गों को कराया भोजन, व्यापारी भाइयों की समृद्धि की कामना

लखनऊ। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से आशियाना स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, गुलमोहर पार्क में खिचड़ी एवं बूंदी के महाप्रसाद का वितरण किया गया। सेवा आयोजन प्रेरणास्रोत बाबा नीम करोली जी की असीम अनुकंपा को समर्पित रहा।

आयोजन में अकिंचन, असहाय, निराश्रित, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराया गया। इस दौरान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर व्यापारी भाइयों की समृद्धि, सुख-शांति एवं मंगलकामना की गई।

भूखे की थाली भरना ही सच्ची मानव सेवा

बलवंत सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर सेवा और परोपकार के उद्देश्य से महाप्रसाद वितरण किया गया है। पार्षद कमलेश सिंह ने आयोजन को पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि आम जनमानस को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।

संस्था के संस्थापक विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भूखे की थाली भरना ही सच्ची मानव सेवा है। ऐसे प्रयास समाज में समानता, बंधुता और मानवीय गरिमा की भावना को मजबूत करते हैं। अश्विनी कुमार बाली ने कहा कि जब आस्था करुणा से जुड़ती है तो प्रसाद जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान बन जाता है।

सेवा अभियान में जालिम सिंह, बलवंत सिंह, अश्विनी कुमार बाली, पार्षद कमलेश सिंह, आशीष शुक्ला, दीपक भुटियानी, नागेश्वर प्रसाद मौर्या, नवलेश सिंह, मुकेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, गोविन्द सिंह एवं सुलेखा सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

[wps_visitor_counter]