यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट: कई जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • अगले 3 घंटे बेहद अहम, IMD ने जारी किया तात्कालिक अलर्ट
  •  30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ होगी बारिश
  •  कई जिलों में बढ़ा बारिश का असर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

न्यूज़ डेस्क 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे का तात्कालिक मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

बसपा को बड़ा झटका: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

इन जिलों में विशेष अलर्ट

युवाओं की लड़ाई लंबी है, जान नहीं!” — भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता से मिले सोनम वांगचुक

अलर्ट में प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली समेत कई जिलों का नाम शामिल है।

नदियों का जलस्तर बढ़ा

लगातार हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना समेत प्रदेश की प्रमुख नदियों पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर जलस्तर बढ़ रहा है, हालांकि फिलहाल तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें और तेज बारिश या बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

आसाराम को 20 दिन की पैरोल, राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत

फिलहाल उत्तर प्रदेश में अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है और कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Our Visitor

1 2 4 5 4 6
Total Users : 124546
Total views : 156941