- JPSC, JSSC-CGL समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में देवेंद्र नाथ महतो का अनिश्चितकालीन अनशन जारी; वांगचुक ने पानी पीने की अपील करते हुए कहा— सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए।
रांची। झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का आंदोलन जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे महतो से बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि वह 25 जुलाई से सत्याग्रह कर रहे हैं और 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जारी आंदोलन के कारण उनकी तबीयत काफी कमजोर हो गई थी और स्थिति नाजुक हो गई थी।
ट्रेनी IPS पर रेप और हत्या के प्रयास का आरोप, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चंचलगुडा जेल भेजा गया
महतो के अनुसार, चिकित्सकों ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “कल डॉक्टर ने चेतावनी दी थी कि अगर मैंने पानी नहीं पिया, तो मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।” उन्होंने झारखंड में पिछले कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की।
https://www.instagram.com/reel/DbpWplshRgW/?igsh=MWxvcXF0eGRvdjRoMw==
सोनम वांगचुक ने महतो से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा, “कृपया थोड़ा पानी पी लीजिए। यह आत्महत्या जैसा है। आपको कुछ समय चाहिए। इसमें दो-तीन हफ्ते भी लग सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार बात समझेगी और सही फैसला लेगी।”
वांगचुक ने आंदोलन को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना और समाधान निकालना होना चाहिए, लेकिन आंदोलनकारी का जीवन और स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के समर्थन में कई छात्र और युवा आंदोलन स्थल पर जुटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले मामलों में पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हर घर तिरंगा अभियान: 14 और 15 अगस्त को हर घर लहराएगा तिरंगा, देशभक्ति का संदेश देगा उत्तर प्रदेश
फिलहाल, छात्र नेता की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है। आंदोलनकारियों की मांगों पर सरकार या संबंधित आयोग की ओर से किसी औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।





Total Users : 118943
Total views : 149263