- बेसिक शिक्षा परिषद ने भर्ती प्रक्रिया में बढ़ाई रफ्तार, जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती भी जल्द पूरी कराने के निर्देश
CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों (लगभग 2,000 जवान) को पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट करके लाया जा रहा दिल्ली
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा परिषद ने नगर क्षेत्र के 11,000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के करीब 35,000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सूरज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए तेजी से काम कर रहा है। नगर क्षेत्र में शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए 11 हजार पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा जा चुका है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए लगभग 35 हजार पदों का अधियाचन भी जल्द भेजा जाएगा।
टोल पर नई दरें लागू हुए तीन दिन, सफर अब भी महंगा; वाहन चालकों में नाराज़गी बरकरार
ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षक संकट दूर करने पर जोर
प्रदेश के ग्रामीण प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। ऐसे में सरकार का फोकस सबसे पहले इन रिक्त पदों को भरने पर है। माना जा रहा है कि अधियाचन आयोग को भेजे जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी और लाखों अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।
अनुदेशक पदों पर भी होगी भर्ती
शिक्षक भर्ती के साथ-साथ विभाग ने करीब 2,000 अनुदेशक पदों पर भर्ती की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन पदों के लिए भी जल्द प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
UPSSSC को जूनियर असिस्टेंट और स्टेनो भर्ती जल्द पूरी करने का आग्रह
शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) से 5,512 जूनियर असिस्टेंट तथा 333 स्टेनोग्राफर के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया है। विभाग का उद्देश्य है कि कार्यालयों में रिक्त पड़े लिपिकीय पदों को जल्द भरकर प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके।
बांदा रोडवेज डिपो में 14 हजार लीटर डीजल घोटाले की आंच, तीन लिपिक निलंबित
स्टेनोग्राफर भर्ती का परिणाम जल्द हो सकता है घोषित
सूत्रों के अनुसार, 333 स्टेनोग्राफर भर्ती का परिणाम विभागीय प्राथमिकता के चलते पहले जारी किया गया है। अब स्टेनो भर्ती की शेष औपचारिकताएं पूरी कर जल्द अंतिम परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है। इससे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है।
अभ्यर्थियों में बढ़ी उम्मीद
लगातार भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के बीच इस खबर से उत्साह का माहौल है। यदि विभाग निर्धारित समय में अधियाचन भेज देता है और आयोग भर्ती प्रक्रिया शुरू करता है, तो उत्तर प्रदेश में 46 हजार से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो सकता है। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।





Total Users : 118942
Total views : 149262