- 14 और 15 मार्च को होगी लिखित परीक्षा, निर्देश पढ़ने और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बोर्ड ने दी अतिरिक्त राहत
लखनऊ:
Uttar Pradesh Police में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के तहत आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB) ने अभ्यर्थियों को जानकारी देते हुए बताया है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
निर्देश पढ़ने और औपचारिकताओं के लिए मिलेगा समय
भर्ती बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को कई जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। इनमें प्रश्नपत्र से जुड़े निर्देशों को पढ़ना, उपस्थिति पत्रक भरना, उत्तर पुस्तिका पर आवश्यक विवरण दर्ज करना और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं शामिल होती हैं।
इन्हीं प्रक्रियाओं को सुचारु रूप से पूरा कराने के उद्देश्य से बोर्ड ने निर्णय लिया है कि निर्धारित परीक्षा समय के अतिरिक्त पांच मिनट दिए जाएंगे, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को जल्दबाजी या असुविधा का सामना न करना पड़े।
पहले भी दी जाती रही है यह सुविधा
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से आयोजित परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था पहले से लागू है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए इस भर्ती परीक्षा में भी अतिरिक्त पांच मिनट का समय दिया जाएगा।
यूपी में शुरू होगी नई परिवहन पहल: हर ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी
केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए निर्देश
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके।
वेबसाइट पर मिलती रहेगी ताजा जानकारी
भर्ती बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना, दिशा-निर्देश या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।
बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।




Total Users : 107908
Total views : 131091