- DG से SP स्तर तक 18 अधिकारियों की विदाई, रिटायरमेंट के बाद कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आज एक साथ 10 IPS और 8 PPS अधिकारियों की सेवानिवृत्ति होने जा रही है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में DG से लेकर SP स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इनके रिटायरमेंट के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
संजय गांधी अस्पताल पर सवाल, सरकार से जवाब मांगती एक बेटी की दर्दनाक कहानी!
10 IPS अधिकारी होंगे रिटायर
1. मुथा अशोक जैन — DG, फायर सर्विसेज
2. रवि जोसेफ लोक्कू — ADG, BPR&D
3. डॉ. अखिलेश कुमार निगम — IG, CID
4. शहाब रशीद खान — DIG, UP-112
5. आलोक प्रियदर्शी — DIG, पुलिस कमिश्नरेट
6. सुनीता सिंह — DIG, PAC मुख्यालय
7. कमलेश कुमार दीक्षित — SP, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
8. अरविंद मिश्रा — SP, EOW
9. हरि गोविंद — SP, ट्रेनिंग मुख्यालय
10. राम नयन सिंह — SP, PAC 49वीं वाहिनी
8 PPS अधिकारियों की भी सेवानिवृत्ति
IPS अधिकारियों के साथ ही आज 8 PPS अधिकारी भी सेवानिवृत्त होंगे।
- 1. बलरामाचारी दुबे — एडिशनल SP
- 2. अशोक कुमार वर्मा — एडिशनल SP
- 3. लायक सिंह — DSP, ATS
- 4. अंजू सिंह — DSP, 44वीं PAC
- 5. अस्मा माजिद — DSP, PR & PB
- 6. धीरेंद्र प्रताप सिंह — DSP, CBCID मुख्यालय
- 7. प्रमोद कुमार शुक्ला — DSP, फतेहपुर
- 8. अनिल कुमार राय — DSP, प्रतापगढ़
एक दिन में 18 अधिकारियों की विदाई
उत्तर प्रदेश पुलिस में एक ही दिन में 18 अधिकारियों के रिटायरमेंट से विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकता है। खास तौर पर DG, ADG, IG, DIG और SP स्तर के पद खाली होने के बाद इन पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।
ऊंचाहार में 2027 का सियासी संग्राम: मनोज पांडे के सामने सबसे बड़ी परीक्षा!
इन अधिकारियों ने पुलिस विभाग के अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के साथ ही पुलिस महकमे में नई नियुक्तियों और संभावित फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो सकती हैं।





Total Users : 124526
Total views : 156893