उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 अधिकारियों के दायित्व बदले

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • विकास, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन और विश्वविद्यालयों में हुआ बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों के पद एवं दायित्वों में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में विकास, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन, आवास एवं विकास परिषद तथा चिकित्सा आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

राकेश कुमार सिंह को आवास एवं विकास परिषद की जिम्मेदारी

राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), लखनऊ को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। वहीं नीरज शुक्ला को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पद से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, पीसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।

डा. चन्द्र भूषण, प्रबंध निदेशक पीसीएफ को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद से हटाकर विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जौनपुर-मऊ में भी बदले सीडीओ

प्रशासनिक फेरबदल के तहत ध्रुव खाड़िया, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है। वहीं विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी मऊ को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), लखीमपुर खीरी को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है। वहीं श्रीहरि प्रताप शाही, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीीडा को निदेशक, पंचायती राज नियुक्त किया गया है।

पंचायती राज और चिकित्सा शिक्षा में भी बदलाव

अमित कुमार सिंह, निदेशक पंचायती राज को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश बिन्दु, प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

माला श्रीवास्तव के सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म संबंधी प्रभार में बदलाव किया गया है। डा. उज्ज्वल कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद से स्थानांतरित कर विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

वहीं श्रीमती जेरीभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के दायित्व से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

KGMU और AKTU के कुलसचिव भी बदले

शासन के आदेश के मुताबिक श्रीमती अर्चना गहरवार, कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय बनाया गया है।

वहीं श्रीमती रीना सिंह, कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

कई महत्वपूर्ण विभागों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी

शासन के इस फेरबदल से प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों और संस्थानों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास हुआ है। जारी सूची में कुल 15 अधिकारियों के पद एवं दायित्वों में बदलाव किया गया है। नए दायित्व मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

[wps_visitor_counter]