यूपी में 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के तबादले, कई जिलों में बदली प्रशासनिक कमान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

https://www.facebook.com/share/v/1B7vu76ip7/

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 18 सहायक मजिस्ट्रेटों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी सूची में अलग-अलग जिलों में तैनात सहायक मजिस्ट्रेटों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों के साथ ही कई जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक मुरादाबाद में तैनात श्री आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर, फतेहपुर की सहायक मजिस्ट्रेट सुश्री नौशीन को बस्ती और उन्नाव के सहायक मजिस्ट्रेट श्री शौर्य अरोड़ा को बदायूं भेजा गया है।

महाकुंभ से पहले 95 करोड़ की सड़क, अब गंदे पानी का दरिया!

इसी क्रम में बिजनौर में तैनात श्री कुणाल रस्तोगी को गोरखपुर, गाजियाबाद के श्री अयान जैन को आजमगढ़, आगरा के श्री शिवम कुमार को महाराजगंज और

प्रयागराज के श्री अनिमेष वर्मा को देवरिया में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

NEET के बाद UGC-NET पर भी सवाल, NTA के प्रश्नपत्रों ने खोली व्यवस्था की पोल

मिर्जापुर के श्री अंशुल हिंदल को सुल्तानपुर, अलीगढ़ के श्री शुभांशु कटियार को जौनपुर, सहारनपुर के श्री विनोद कुमार मीना को औरैया और कन्नौज के श्री अर्पित कुमार को प्रयागराज भेजा गया है।

IPS की 95 वर्षीय मां की हत्या, जेवर गायब; लूट के बाद हत्या की आशंका

वहीं सुल्तानपुर की सहायक मजिस्ट्रेट सुश्री रिदम आनंद को कानपुर देहात, लखनऊ के श्री रमेश चंद्र वर्मा को बलिया, झांसी के श्री जी. अक्षय दीपक को कुशीनगर तथा बाराबंकी के श्री तेजस के. को मैनपुरी में नई जिम्मेदारी मिली है।

BJP की ‘नई टीम’ पर बड़ा सस्पेंस: युवा चेहरों से बदलेगा संगठन का चेहरा, इसी महीने फेरबदल के संकेत

लखीमपुर खीरी की श्रीमती मनीषा धार्वे को झांसी, सिद्धार्थनगर के श्री आयुष अग्रवाल को रायबरेली, जबकि मुजफ्फरनगर की श्रीमती अपराजिता आर्यन को लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

रेलवे की बड़ी तैयारी: 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेंगी 1,431 बर्थ, लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ा फायदा

प्रशासनिक स्तर पर बदलाव क्यों अहम? https://www.facebook.com/share/r/19NkWmi3qL/

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को बड़ी राहत, मानदेय में 5% की बढ़ोतरी

सहायक मजिस्ट्रेट और संयुक्त मजिस्ट्रेट जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कानून-व्यवस्था, राजस्व और प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी जिम्मेदारियों में इन अधिकारियों की भूमिका सीधे तौर पर रहती है। ऐसे में एक साथ 18 अधिकारियों की नई तैनाती को जिलों की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार के इस फेरबदल के बाद अब नई तैनाती वाले अधिकारियों के सामने अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने और शासन की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने की चुनौती होगी।

Our Visitor

1 2 4 5 2 5
Total Users : 124525
Total views : 156890