तिंदवारी में विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • राज दीक्षित बने ब्लॉक अध्यक्ष, राजेंद्र द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार को लेकर तिंदवारी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने राज दीक्षित को तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष तथा संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए राजेंद्र द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

गौ सेवा और संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता

जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन गौ सेवा और हिंदू हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी से तिंदवारी ब्लॉक में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह गौ माता की रक्षा, मां केन की सेवा और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि तिंदवारी ब्लॉक की हर गौशाला तक संगठन की पहुंच बनाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राज दीक्षित ने भी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता

[wps_visitor_counter]