स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद का संदेश, योग शिविर में लोगों ने किया अभ्यास

स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद का संदेश, योग शिविर में लोगों ने किया अभ्यास
Author picture

अंबेडकर पार्क में आयोजित शिविर में करीब 55 लोगों ने लिया हिस्सा, नियमित योग और आयुर्वेद को जीवनशैली में शामिल करने की अपील

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत आयुष विभाग चला रहा जनजागरूकता अभियान

शाहबाज ख़ाँ, जिला संवाददाता

रामपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सुबह 6:30 बजे रामपुर शहर स्थित अंबेडकर पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया।

योग शिविर का नेतृत्व नगर रामपुर की चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी गंगवार ने किया। योग प्रशिक्षक राजीव कुमार, अर्चना गुप्ता और अजय कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी।

*55 लोगों ने किया योगाभ्यास*

शिविर में करीब 55 लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ योग और आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। आयोजकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास और संतुलित जीवनशैली स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हो सकती है।

रामपुर: शादी से इनकार पर युवती पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार

*23 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस*

आयुष विभाग के अनुसार 23 सितंबर 2026 को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जनपद में विभिन्न जनजागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद, योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

यूपी में 35 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों की पुलिसिंग बदली

Author:

[wps_visitor_counter]