- कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अजय कुमार द्विवेदी से मिले खिलाड़ी, प्रिंसिपल और शिक्षक
- जोनल टूर्नामेंट जीतकर बनाई नेशनल प्रतियोगिता में जगह, अब खिताब पर नजर
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। सनवे स्कूल रामपुर के अंडर-17 छात्र खिलाड़ियों ने आगामी नेशनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने से पहले रामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल उबैद अनस, शिक्षक और छात्र खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
स्कूल के छात्रों की टीम ने जोनल स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। अब टीम करनाल में आयोजित होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने जा रही है। प्रतियोगिता की शुरुआत 8 अक्टूबर से होनी है।
स्कूल के प्रिंसिपल उबैद अनस ने बताया कि टीम पिछले दो वर्षों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रही है। इस बार टीम ने नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने के लिए पूरी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से टीम को प्रथम स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए दुआएं एवं आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों ने भी नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का भरोसा जताया।
रिपोर्ट: शाहबाज़ ख़ाँ, रामपुर


