स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026: बठिंडा में हॉकी का रोमांच, खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखाया दम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • अलग-अलग आयु वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले, फिरोजपुर, अमृतसर, मालेरकोटला और गुरदासपुर की टीमों ने दर्ज की जीत

बठिंडा, 23 नवंबर। पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026 के तहत बठिंडा में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 23 नवंबर तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं में पंजाब के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। मुकाबले डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान के मार्गदर्शन और जिला खेल अधिकारी एस. रूपिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं।

अंडर-14 मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी टक्कर

अंडर-14 बालक वर्ग के पूल-B मुकाबलों में फिरोजपुर ने पटियाला को 3-0 से, अमृतसर ने बठिंडा को 3-0 से और मालेरकोटला ने फिरोजपुर को 5-0 से पराजित किया। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शहीद भगत सिंह नगर ने मालेरकोटला को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

पूल-A में फरीदकोट ने पठानकोट को 4-2 से और जालंधर ने लुधियाना को 2-0 से हराया। वहीं गुरदासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीदकोट को 6-0 से शिकस्त दी।

अंडर-17 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर-17 बालक वर्ग के पूल-B मुकाबलों में फतेहगढ़ साहिब ने शहीद भगत सिंह नगर को 3-1 से हराया। मोगा ने श्री मुक्तसर साहिब को 3-2 से मात दी, जबकि फिरोजपुर ने एकतरफा मुकाबले में फाजिल्का को 7-0 से पराजित किया।

इसी तरह पूल-A में रूपनगर ने फरीदकोट को 4-0 से और मालेरकोटला ने मानसा को 3-0 से हराकर अपनी ताकत दिखाई। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार पासिंग, ड्रिब्लिंग और गोल करने की बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान

जिला खेल अधिकारी एस. रूपिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए मैदान, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों की टीमें उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। राज्य स्तरीय इन हॉकी मुकाबलों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

बठिंडा से सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार एवं साहिल रहेजा की रिपोर्ट।

[wps_visitor_counter]