सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • शाहबाद और स्वार में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने वितरित किए ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और बैशाखी
  • कुल 20 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर और 18 जोड़ी बैशाखी का हुआ वितरण

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड शाहबाद एवं स्वार में आयोजित कार्यक्रमों में पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर एवं बैशाखी प्रदान कीं। उपकरण मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

शाहबाद में 18 दिव्यांगजनों को उपकरण

विकासखंड शाहबाद में आयोजित कार्यक्रम में विधायिका राजबाला सिंह ने 10 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा 8 दिव्यांगजनों को बैशाखी वितरित की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शाहबाद, खंड विकास अधिकारी शाहबाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वार में भी बांटे गए सहायक उपकरण

विकासखंड स्वार में विधायक स्वार विधानसभा क्षेत्र शफीक अहमद अंसारी ने 10 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 2 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा 10 जोड़ी बैशाखी प्रदान कीं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी स्वार, ब्लॉक प्रमुख स्वार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दोनों विकासखंडों में कुल 20 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 2 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर तथा 18 जोड़ी बैशाखी वितरित की गईं। इन सहायक उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में आवागमन एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

[wps_visitor_counter]