महराजगंज के घुघली में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली : शिक्षा जागरूकता और शत-प्रतिशत नामांकन के लिए आयोजन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

घुघली में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन : बच्चों ने ‘आधी रोटी खाएंगे, स्कूल में पढ़ने जाएंगे’ के नारे लगाए

फाइल फोटो
फाइल फोटो

न्यूज डेस्क 

महराजगंज

महराजगंज के घुघली विकास खंड में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत शत प्रतिशत नामांकन के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को बेसिक शिक्षा के प्रति जागरूक करना और शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना था।

रैली का नेतृत्व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया तथा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया।

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं: अरविंद श्रीवास्तव*

रैली की शुरुआत बीआरसी परिसर से हुई, जिसमें स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियों और मोहल्लों में भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने शिक्षा के संदेश प्रसारित करते हुए नारे लगाए। इनमें प्रमुख नारा था, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल में पढ़ने जाएंगे” इसके अतिरिक्त, बच्चों ने ‘मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’ और ‘घर-घर विद्या का दीप जलाओ’ जैसे नारे भी लगाए।

इस अवसर पर घुघली ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा को समाज की उन्नति के लिए अनिवार्य बताया और सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में जानकारी दी।

रैली में घुघली ब्लाक के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, स्टाफ, बच्चों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Our Visitor

1 0 7 9 0 7
Total Users : 107907
Total views : 131089