- राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन पर मिली नई जिम्मेदारी
- समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी ने जताया भरोसा
अरविन्द श्रीवास्तव जिला संवाददाता
बांदा। विकास विभाग में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर सेवाएं दे चुके संतोष कुमार निगम को आरंभ सेवा समिति का बांदा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश तिवारी के अनुमोदन के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई।
समिति की ओर से जारी नियुक्ति संबंधी जानकारी में कहा गया कि समाज सेवा, जनकल्याण तथा राष्ट्रहित के प्रति संतोष कुमार निगम की निष्ठा, सक्रियता और समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महुआ विकासखंड में वरिष्ठ लेखाकार के रूप में कार्य कर चुके निगम की नियुक्ति के बाद समिति से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संतोष कुमार निगम को जिम्मेदारी मिलने पर जिले के विभिन्न वर्गों के लोगों, परिचितों और परिवारजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आरंभ सेवा समिति जिले में समाज सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति देगी।
समिति के पदाधिकारियों ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।


