सहारनपुर से BDS छात्र गिरफ्तार, ISIS से जुड़े प्रचार का आरोप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

 

  • यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ने की साजिश का खुलासा

 

दिल्ली में LPG-PNG नियमों में बड़ा बदलाव, PNG कनेक्शन पर ₹500 की छूट

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से बीडीएस (BDS) के छात्र हारिश अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के समर्थन में प्रचार-प्रसार करने और लोगों को संगठन से जोड़ने का आरोप है।

 

ATS के अनुसार, हारिश अली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने में सक्रिय था। वह कथित तौर पर युवाओं को भड़काकर उन्हें आतंकी संगठन की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। जांच एजेंसियों को उसके मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों से कई संदिग्ध सामग्री भी मिली है।

1519 करोड़ की ग्रीन कॉरिडोर परियोजना पर सवाल, उद्घाटन के दो दिन बाद ही धंसी सड़क

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से एजेंसियों की निगरानी में था। पुख्ता सबूत मिलने के बाद ATS ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे।

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की सुरक्षा बढ़ी, इंडियन नेवी कर रही एस्कॉर्ट

ATS अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से सीधा संपर्क तो नहीं था।

चार साल तक ‘दरोगा’ बनकर घूमता रहा हेड कांस्टेबल, 150 केस भी निपटा दिए – अब खुला फर्जीवाड़े का राज

सुरक्षा एजेंसियां इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही हैं और प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 8
Total Users : 107908
Total views : 131091