रोहतक में मां की हत्या, बेटे ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

रोहतक में मां की हत्या, बेटे ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Picture of Nation station desk

Nation station desk

रोहतक। हरियाणा के रोहतक से मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

रेलवे का टिकट दिखाने में चूक पड़ेगी भारी, स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा; मोबाइल में लाइव टिकट रखना अनिवार्य

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतका घर में अकेली रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

13 साल बाद श्रीराम कॉलेज पहुंचे PM मोदी, ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान से सियासत गरम

पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात अचानक हुए विवाद का नतीजा थी या इसके पीछे कोई पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

13 साल बाद श्रीराम कॉलेज पहुंचे PM मोदी, ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान से सियासत गरम

फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Our Visitor

1 2 7 5 6 6
Total Users : 127566
Total views : 162008