रेलवे का टिकट दिखाने में चूक पड़ेगी भारी, स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा; मोबाइल में लाइव टिकट रखना अनिवार्य

रेलवे का टिकट दिखाने में चूक पड़ेगी भारी, स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा; मोबाइल में लाइव टिकट रखना अनिवार्य
Picture of Nation station desk

Nation station desk

  • रेलवे ने जनरल टिकट यात्रियों को किया अलर्ट, ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट बुक करने की सलाह

नई दिल्ली। मोबाइल से जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम सलाह जारी की है। अब टिकट जांच के दौरान स्क्रीनशॉट, फोटो या पीडीएफ के भरोसे यात्रा करना भारी पड़ सकता है। रेलवन ऐप से बुक किया गया अनारक्षित टिकट उसी मोबाइल में ऐप खोलकर लाइव दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है।

मैनपुरी में तीन माह की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; सैफई में ICU में इलाज

बाहर बैठे परिचित से टिकट बनवाकर स्क्रीनशॉट मंगाना पड़ेगा महंगा

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने यात्रियों से ट्रेन में सवार होने से पहले ही रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक करने की अपील की है। रेलवे के मुताबिक, कई यात्री ट्रेन में चढ़ने के बाद बाहर मौजूद परिचित से टिकट बनवाकर उसका स्क्रीनशॉट या फोटो मंगवा लेते हैं। जांच के दौरान ऐसा स्क्रीनशॉट वैध यात्रा प्राधिकार नहीं माना जाएगा।

टोल प्लाजा पर गुप्त सॉफ्टवेयर से वसूली का आरोप, सात राज्यों में 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी

टिकट यात्री के अपने मोबाइल में रेलवन ऐप पर लाइव उपलब्ध होना चाहिए। इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले टिकट बुक करने और ऐप में टिकट खुल रहा है या नहीं, इसकी जांच कर लेने की सलाह दी गई है।

टोल प्लाजा पर गुप्त सॉफ्टवेयर से वसूली का आरोप, सात राज्यों में 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी

मोबाइल बंद हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी

रेलवन का डिजिटल टिकट दिखाने के लिए मोबाइल चालू और काम करने की स्थिति में होना जरूरी है। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले मोबाइल पर्याप्त चार्ज रखने की सलाह दी गई है। मोबाइल डिस्चार्ज या बंद होने की स्थिति में लाइव टिकट दिखाना संभव नहीं होगा।

मूल फोटो आईडी भी साथ रखना जरूरी

रेलवन ऐप पर जनरल टिकट बुक करते समय इस्तेमाल किया गया मूल फोटो पहचान पत्र भी यात्री को अपने साथ रखना चाहिए। टिकट जांच के दौरान टीटीई टिकट के साथ पहचान पत्र भी मांग सकता है।

मैनपुरी में तीन माह की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; सैफई में ICU में इलाज

बिना टिकट यात्रा पर कम से कम ₹500 का जुर्माना

बिना टिकट या गलत/अमान्य टिकट के साथ यात्रा करना जेब पर भारी पड़ सकता है। जून 2026 से ऐसे मामलों में न्यूनतम ₹500 जुर्माने का प्रावधान लागू बताया गया है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार किराया भी वसूला जा सकता है। यह नियम मुख्य रूप से रेलवन से बुक किए जाने वाले जनरल यानी अनारक्षित डिजिटल टिकट से जुड़ा है; आरक्षित ई-टिकट के नियम अलग हैं।

दिल्ली: नाबालिग छात्रा और उसके पिता के खिलाफ FIR की मांग, हिंदू संगठन पहुंचा संसद मार्ग थाना

रेलवे की सीधी सलाह: ट्रेन में चढ़ने से पहले टिकट बुक करें, रेलवन ऐप में लाइव टिकट रखें, स्क्रीनशॉट या फॉरवर्ड की गई कॉपी पर निर्भर न रहें, मोबाइल चार्ज रखें और मूल फोटो आईडी साथ लेकर चलें।

Our Visitor

1 2 7 5 6 6
Total Users : 127566
Total views : 162008