रजा पीजी कॉलेज में गूंजा नशामुक्त युवा का संकल्प

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • 200 से अधिक युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदे

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत रामपुर के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रजा पीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और रचनात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

स्लोगन लेखन और नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जागृति मदान ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद युवाओं ने स्लोगन लेखन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त जीवन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कवच टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से होने वाले नुकसान को प्रभावी ढंग से सामने रखा। नाटक के माध्यम से युवाओं को बताया गया कि शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में अहम भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद भी किया गया। प्रतिभागियों ने नशे की रोकथाम को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान युवाओं से नशामुक्त रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

हस्ताक्षर अभियान में लिया समाज को जागरूक करने का संकल्प

जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा और प्राचार्या डॉ. जागृति मदान ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य युवाओं को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉलेज के आचार्य प्रमोद कुमार तथा माय भारत स्वयंसेवक निधि, अंकित, अमन, मनु एवं अभिषेक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

[wps_visitor_counter]