पत्नी की हत्या का सनसनीखेज आरोप, पति पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने का आरोप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • स्वार के सीताराम गांव में महिला की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। तहसील स्वार क्षेत्र के ग्राम सीताराम में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य, वजह की पड़ताल जारी

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

रामपुर से शाहबाज़ खान की खास रिपोर्ट

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[wps_visitor_counter]