रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। जनपद में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनुराग सिंह और एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने अंबेडकर पार्क से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
रैली अंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी समाधि तक निकाली गई, जहां इसका समापन हुआ। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित यातायात पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई : अनुराग सिंह
एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और नियमों का उल्लंघन करने से बचें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लगातार चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान : राजेश श्रीवास्तव
एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाए जाते हैं। यातायात माह के शुभारंभ का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
इस दौरान एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव, पीटीओ रामपुर, सीएमएस बीसी सक्सेना, ट्रैफिक इंचार्ज, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, यातायात पुलिस सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
वीडियो विजुअल: अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक निकाली गई जागरूकता रैली।



