- शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट। शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने थाना कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने थाना समाधान दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author: nationstationnews
Views: 21


