- निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रामपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत जनपद रामपुर में मतदान प्रक्रिया को सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और एसडीएम सदर रतनिका श्रीवास्तव ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
Nation Station News | nationstationnews.com
Author: nationstationnews
Views: 16



